सड़क हादसे में बाइक सवार जख्मी 

सड़क हादसे में बाइक सवार जख्मी

डीजे न्यूज, बलियापुर (धनबाद):

बलियापुर- सिंदरी रोड पर गुल्लीटाड मोड़ के पास बुधवार की शाम तेल टैंकर ने बाइक को धक्का मार दिया। घटना में बाइक सवार दुलाल दास जख्मी हो ग ए। जख्मी को इलाज के लिए धनबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जख्मी के पैरों में गंभीर चोटें आई है। जख्मी दुलाल बाइक से सरीसकुंडी की ओर जा रहा था। विपरीत दिशा से आ रहा तेल टैंकर ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया।  सूचना पाकर बलियापुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों वाहनों को जब्त कर थाना ले आई।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top