
विकसित भारत सिर्फ एक योजना नहीं बल्कि एक सपना : राज सिन्हा
डीजे न्यूज, धनबाद : मोदी सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के सफल 11 वर्ष पूर्ण होने एवं विकसित भारत का अमृत कल के अवसर पर भाजपा महानगर के बरटांड़ मंडल में मंडल अध्यक्ष किशोर मंडल की अध्यक्षता में सामुदायिक केंद्र हाउसिंग कॉलोनी के सभागार में विकसित भारत संकल्प सभा आयोजित की गई। इस मौके पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से विकसित भारत के संकल्प को दोहराते हुए मोदी सरकार की जनहितकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित धनबाद विधायक राज सिन्हा ने कहा कि विकसित भारत सिर्फ एक योजना नहीं बल्कि एक सपना है। वह सपना जिसका मतलब केवल आर्थिक विकास नहीं बल्कि देश के हर नागरिकों के सपनों और उम्मीदों का प्रतिबिंब है। विकसित भारत मतलब हर गांव हर शहर हर घर में खुशहाली स्मृति और समानता प्राप्त हो। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में हमारे देश ने बीते 11 वर्षों में सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के मार्ग पर ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सब का विश्वास के मंत्र ने देश के हर नागरिकों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ा है। आज देश का हर वर्ग और हर क्षेत्र एक साझा संकल्प के साथ विकसित भारत के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है। विधायक सिन्हा ने आगे कहा कि आज हम सभी संकल्प लेते हैं कि हम एक नए, आत्मनिर्भर ,सुरक्षित, सशक्त और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएंगे। कांग्रेस शासन काल के भयावह समय को याद दिलाते हुए सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस की नीति रही है आतंकियों को बचाओ। आज मोदी सरकार में भारत केवल सुनता नहीं है बल्कि माकूल जवाब भी देता है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सपने साकार हो रहे हैं।
कार्यक्रम के धनबाद विधानसभा प्रभारी अरुण राय ने कहा कि, प्रधानमंत्री मोदी ने जनहित के अनेकों अनेक कार्य धरातल पर उतारने का कार्य किया, जिसका सीधा लाभ आम जनता को प्राप्त हो रहा है। पीएम जनधन योजना, पीएम स्वच्छ भारत अभियान, उज्ज्वला योजना ,पीएम आवास योजना ,पीएम गरीब कल्याण योजना, हर घर नल जल योजना, पीएम सम्मन निधि योजना मुद्रा लोन पीएम किसान सम्मन निधि आयुष्मान भारत योजना सौभाग्य योजना प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र ने भारत को गरीबी रेखा से उबारा है. जिसकी प्रशंसा वर्ल्ड बैंक की हालिया रिपोर्ट से स्पष्ट होता है।
मंडल अध्यक्ष किशोर मंडल ने कहा कि आज हम तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति संपन्न देश बनने की राह में है.आज नरेंद्र मोदी की गारंटी का अर्थ भारत की सुरक्षा स्वाभिमान और सशक्तिकरण की गारंटी है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से राजकुमार मंडल, रणविजय सिंह, मनोज रिंकू सिन्हा, मनोज सिंह, शंभू नाथ सिंह ,रामशरण खटीक, योगेश कुमार सिंह, डी के सिंह,अमित सिंह, बी.बी सिंह ,संजीत सिंह ,आशा देवी मनोज यादव ,राम शर्मा ,धनंजय कुमार ,भोलानाथ पांडे ,बबलू फरीदी, छोटू सिंह, राणा सिंह ,पप्पू गुप्ता, विजय ठाकुर, सरोज कुमार शुक्ला, कृति मंडल सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।