सेवानिवृत्त शिक्षक एवं साहित्यकार अंगद प्रसाद की मां देवमानी देवी का निधन

Advertisements

सेवानिवृत्त शिक्षक एवं साहित्यकार अंगद प्रसाद की मां देवमानी देवी का निधन

डीजे न्यूज, हुसैनाबाद (पलामू) : प्रसिद्ध साहित्यकार, इतिहासकार एवं सेवानिवृत्त शिक्षक अंगद प्रसाद की वृद्ध माता देवमानी देवी का निधन मंगलवार देर शाम 93 वर्ष की उम्र में हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार बुधवार 18 जून 2025 को सुबह 8 बजे सोन नदी घाट ‘मुक्तिधाम’ में किया जाएगा।

स्वर्गीय देवमानी देवी एक भरापूरा परिवार छोड़ गई हैं, जिसमें पांच पुत्र, चार पुत्रियां, पोते-पोतियां, नाती-नातिन और दामाद शामिल हैं। बताया जा रहा है कि इससे पूर्व उनके पति का भी निधन हो चुका है।

उनके निधन की सूचना आग की तरह फैल गई और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाने के लिए आमजनों के साथ-साथ अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ (अजाप्टा) हुसैनाबाद इकाई के सदस्यों का तांता लग गया।

शोक व्यक्त करने वालों में अजाप्टा के जिला अध्यक्ष सुधीर कुमार दूबे, महासचिव अमरेश कुमार सिंह, वरीय उपाध्यक्ष रामानुज प्रसाद, नंद किशोर राम, संगठन सचिव राजीव रंजन पांडेय, संयुक्त सचिव विनय मांझी, संस्थापक सदस्य विनोद प्रसाद, हुसैनाबाद प्रखंड अध्यक्ष जुबैर अंसारी, सचिव निर्मल कुमार, राजेश कुमार गुप्ता, सुरेंद्र राम, जितेंद्र राम, शकील अहमद, इकबाल अहमद, रंजीत कुमार, गिरिवर राम, सैय्यद शाने अहमद, मनोज कुमार चौधरी, प्रमोद पासवान, महेंद्र बैठा, अरविंद कुमार, अवधेश पासवान, परमानंद प्रियदर्शी सहित दर्जनों शिक्षक और गणमान्य लोग शामिल हैं।

शिक्षकों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिवार को इस कठिन घड़ी में संबल प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top