जामताड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : हथियार के बल पर लूटपाट करने वाले चार अपराधी गिरफ्तार, चेवोरलेट कार समेत लूट का सामान बरामद

Advertisements

जामताड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : हथियार के बल पर लूटपाट करने वाले चार अपराधी गिरफ्तार, चेवोरलेट कार समेत लूट का सामान बरामद

बिन्दापाथर व कर्माटांड़ थाना क्षेत्र की दो घटनाओं का किया उद्भेदन

डीजे न्यूज, जामताड़ा : बिन्दापाथर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धसनिया के पास 11 जून को हुए लूटकांड का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। इस घटना में एक मोटरसाइकिल सवार युवक श्रीपद मंडल (उम्र 24 वर्ष), पिता बिजय मंडल, निवासी बांसकुपी, थाना खागा, जिला देवघर से हथियार का भय दिखाकर 60,000 रुपये नकद, मोबाइल फोन और डेबिट कार्ड लूट लिए गए थे। इस संबंध में बिन्दापाथर थाना कांड संख्या 46/2025 दिनांक 12.06.2025, धारा 309(4) BNS 2023 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

जामताड़ा के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, नाला के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई, जिसने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सतत छापामारी अभियान चलाया। इसके परिणामस्वरूप चार कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम:

1. रियाजुद्दीन अंसारी उर्फ रेहान उर्फ रिजाउल अंसारी (उम्र 24), पिता: गयासुद्दीन अंसारी

2. शाहरूख अंसारी (उम्र 22), पिता: अल्टु अंसारी

3. सोहेल आलम (उम्र 21), पिता: मो. रफीक आलम

4. हैदर अंसारी (उम्र 27), पिता: हबीब अंसारी

(सभी निवासी मोहड़ा, थाना-जामताड़ा, जिला-जामताड़ा)

इन अपराधियों ने न केवल बिन्दापाथर लूटकांड की बात स्वीकार की है, बल्कि 11 जून 2025 को कर्माटांड़ थाना क्षेत्र के कालाझरिया तालाब के पास हुई लूट में भी अपनी संलिप्तता कबूल की है। पुलिस ने इनके पास से लूटकांड में प्रयुक्त वाहन, हथियार और नकदी बरामद कर ली है।

जप्त सामान की सूची

1. बिना नंबर प्लेट की सिल्वर रंग की चेवोरलेट बीट कार

2. ब्लू-ब्लैक रंग की बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल, रजिस्ट्रेशन संख्या: JH21Q 5378

3. काले रंग की अपाचे बाइक, रजिस्ट्रेशन संख्या: JH21M 8083

4. एक देशी कट्टा और दो जिंदा गोली

5. चार एंड्रॉयड मोबाइल फोन

6. लूटा गया कुल ₹74,000 नकद

छापामारी टीम में शामिल पुलिस अधिकारी व जवान

पु.अ.नि. विकास कुमार यादव, थाना प्रभारी, बिन्दापाथर

पु.अ.नि. चंदन कुमार तिवारी, बिन्दापाथर थाना

पु.अ.नि. विवेकानंद दुबे, थाना प्रभारी, मिहिजाम

पु.अ.नि. उमेश सिंह, बिन्दापाथर थाना

स.अ.नि. राकेश रंजन, बिन्दापाथर थाना

आ. रंजीत कुमार साह, बिन्दापाथर थाना

आ. सुधीर कुमार, बिन्दापाथर थाना

आ. संतोष कुमार सिंह, तकनीकी शाखा, जामताड़ा

पुलिस की इस कार्रवाई से लूटपाट की वारदातों पर अंकुश लगने की उम्मीद है। जिले में अपराध पर नकेल कसने को लेकर आमजन में पुलिस की सक्रियता की सराहना की जा रही है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top