
भाजपाइयों ने शुरू किया विकसित भारत का अमृत काल
डीजे न्यूज, धनबाद:
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी धनबाद महानगर द्वारा सभी 17 मंडल में 5 जून से 30 जून तक विकसित भारत का अमृत काल, सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष आदि क ई कार्यक्रम की योजना बनाई ग ई है। इसी के निमित्त गुरुवार को “संकल्प से सिद्धि” के तहत भाजपा महानगर ने धनबाद विधानसभा, झरिया विधानसभा एवं बाघमारा विधानसभा में पौधारोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
भाजपा बैंकमोड़ मंडल के तत्वावधान में धनबाद के पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने एक पेड़ मां के नाम पौधे लगाए।
धनबाद विधायक राज सिन्हा ने जगजीवन नगर स्थित अपने आवासीय कार्यालय में “एक पेड़ मां के नाम” पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।विधायक ने पथराकुल्ही फुटबॉल मैदान के समीप आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हो पौधरोपण किया।
पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने कहा कि हमारे चारों ओर फैली प्राकृतिक दुनिया वायु, जल ,पेड़ -पौधे, जीव- जंतु, पर्वत ,नदियां ,मिट्टी सब मिलकर हमारा पर्यावरण बनाते हैं। यह न केवल मानव जीवन का आधार है बल्कि समस्त जीव जगत की रक्षा करता है। इसलिए समाज के सभी वर्गों को इसके लिए जागरूक होना अति आवश्यक है।
विधायक राज सिन्हा ने पौधारोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ,आज आधुनिकता और भौतिकवाद की दौड़ में इंसान ने पर्यावरण के संतुलन को बुरी तरह बिगाड़ दिया है। पेड़ मनुष्यों जानवरों और प्राकृतिक पर्यावरण दोनों के लिए अद्वितीय लाभ प्रदान करता है। पेड़ न केवल सुंदर दिखते हैं बल्कि पेड़ हवा को साफ करते हैं, वर्षा जल के बहाव और बाढ़ को रोकते हैं। हमारी ऊर्जा बचाते हैं। हमें सांस लेने में मदद करते हैं। घर और आश्रय प्रदान करते हैं और यहां तक की ग्लोबल वार्मिंग से भी लड़ते हैं।
इस अवसर पर जिला महामंत्री मानस प्रसून, उचित महतो, पंकज सिन्हा, भाजयुमों जिला अध्यक्ष नित्यानंद मंडल ,संजय कुशवाहा, मौसम सिंह, धीरज शर्मा, दीपक गुप्ता ,सन्नी रवानी, भागीरथ दास, संजय गोस्वामी, नीरज सिन्हा, जितेंद्र मालाकार सहित भाजपा जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।