
मजदूर की मौत के बाद मुआवजा की मांग को लेकर धरना,
समझौता वार्ता के बाद मामला सुलझा
डीजे न्यूज, बलियापुर, धनबाद : कुसुम विहार में बुधवार को एक मजदूर की दुर्घटना में मौत हो गई थी। मृतक की पहचान उत्तम कुमार महतो (35 वर्ष) के रूप में हुई थी। पोस्टमार्टम के बाद मृतक के परिजनों ने मुआवजा की मांग को लेकर शव को बुधवार की शाम करीब 7:00 बजे मकान मालिक बलियापुर निवासी जगदीप अग्रवाल के घर के पास रख धरना आंदोलन शुरू कर दिया था।
समझौता वार्ता के बाद मामले को हल किया गया
करीब 18 घंटे बाद आज बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे समझौता वार्ता के साथ मामले को हल कर लिया गया। इस दौरान मकान मालिक की ओर से मृतक के आश्रित को नगद एक लाख रुपए एवं साढ़े छह लाख का चेक प्रदान किया गया।
अंचल अधिकारी ने मृतक के आश्रित को प्रदान की राशि
बलियापुर के अंचल अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह ने मुखिया गणेश महतो समेत परिजनों की उपस्थिति में मृतक के आवास पहुंचकर उनकी पत्नी लक्ष्मी देवी को उपरोक्त राशि एवं चेक प्रदान किया गया। मौके पर मुखिया दिलीप कुमार महतो, बीडी महतो, पूर्व मुखिया रफीक अंसारी, मुस्ताक आलम, खगेन महतो, बेंगू ठाकुर, आशु महतो, शेख सईम, अकबर अंसारी आदि उपस्थित थे।