उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को किया सम्मानित
डीजे न्यूज, बलियापुर, धनबाद :
बलियापुर बाजार के झरिया रोड स्थित महतो मार्केट में आज सोमवार की शाम एक समारोह आयोजित कर इस वर्ष मैट्रिक की परीक्षा में राज्य स्तर पर तृतीय स्थान पाने वाले बलियापुर के पलानी गांव के छात्र विकास प्रमाणिक समेत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अन्य छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि ने किया सम्मानित
मुख्य अतिथि जेएलकेएम के नेता आशीष महतो ने ऐसे छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर कुलदीप महतो, विष्णु कुमार दास, रमजान अंसारी, विवेक महतो, श्यामल सरकार आदि उपस्थित थे।