
सिनिडीह मंडल के भाजपाइयों ने छाताबाद से मालकेरा तक निकाली तिरंगा यात्रा
डीजे न्यूज, कतरास (धनबाद) :
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना के सम्मान में भारतीय जनता पार्टी सिनिडीह मंडल द्वारा बुधवार को तिरंगा यात्रा निकाली ग ई। यात्रा छाताबाद से शुरू होकर मालकेरा तक ग ई। यात्रा के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम, भारतीय सेना जिंदाबाद, वीर बलिदानी अमर रहें के जयकारों से पूरा इलाका गूंज उठा।
इस अवसर पर बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने कहा कि इतिहास में पहली बार परमाणु हथियार संपन्न देश के ऊपर ऐसी कठोर कार्रवाई की गई। पहली बार सिंधु जल समझौता तोड़ा गया। भारतीय वायु सेना के कार्रवाई से पाकिस्तान के लगभग प्रत्येक शहर के आतंकी ठिकानों और उनके एयर बेस को ध्वस्त किया गया। विधायक ने कहा कि भारत के एयर डिफेंस सिस्टम और मिसाईलों ने पाकिस्तान को खैरात मिले अमेरिका, चीन, तुर्की व अन्य देश के हथियारों को निष्प्रभावी और नष्ट कर दिया।
मौके पर जिप प्रतिनिधि जितेश रजवार, विधायक प्रतिनिधि सोनू श्रीवास्तव, पार्टी के जिला उपाध्यक्ष महेश पासवान, मंडल अध्यक्ष उत्तम गायली, अनिल उपाध्याय, निवर्तमान पार्षद राजेंद्र प्रसाद , राकेश सिंह, टिंकू तिवारी , वशिष्ठ चौहान आदि मौजूद थे।