बगोदर में सड़क दुर्घटना में सहिया देवंती गंभीर रूप से घायल

बगोदर में सड़क दुर्घटना में सहिया देवंती गंभीर रूप से घायल

डीजे न्यूज, बगोदर(गिरिडीह) : बगोदर थाना क्षेत्र में रविवार रात एक सड़क दुर्घटना में सहिया देवंती देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। वह सरिया थाना क्षेत्र के परसिया गांव की रहने वाली हैं और किसी कार्य को लेकर स्कूटी पर सवार होकर बगोदर आई थीं। वापस घर लौटने के दौरान बगोदर-सरिया रोड के होटल कलश धाम के निकट एक बाइक सवार ने उन्हें ठोकर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

बगोदर सीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद हजारीबाग रेफर

दुर्घटना के बाद देवंती देवी को बगोदर ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विनय कुमार ने उनका प्राथमिक इलाज किया। देवंती देवी की स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया गया। डॉ विनय कुमार ने बताया कि देवंती देवी खतरे से बाहर हैं और उन्हें हजारीबाग में आगे के इलाज के लिए भेज दिया गया है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top