
गिरिडीह में आयोजित भर्ती कैम्प में 43 युवाओं का चयन
डीजे न्यूज, गिरिडीह : श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, झारखण्ड, राँची के तत्वाधान में जिला नियोजनालय, गिरिडीह के द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-28 प्रथम ‘भर्ती कैम्प’ का आयोजन जिला नियोजनालय, गिरिडीह के परिसर में किया गया। इस भर्ती कैम्प में कुल 4 प्रतिष्ठान/संस्थानों ने भाग लिया, जिसमें 43 युवाओं का चयन किया गया।
चयनित युवाओं की जानकारी
(लिंक उपलब्ध नहीं है) Foundation, (Giridih) के द्वारा Mother-son Automotive Technology Pvt Ltd. Ahmadabad हेतु कुल 15 अभ्यार्थियों को अंतिम रूप से चयनित करते हुए ऑफर लेटर प्रदान किया गया। इसके अलावा, अन्य 3 नियोजकों द्वारा कुल 28 अभ्यार्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है, जिन्हें लिखित परीक्षा/साक्षात्कार के पश्चात अंतिम रूप से चयन कर ऑफर लेटर प्रदान किया जाएगा।
चयनित युवाओं की जानकारी निम्न प्रकार है:
– बालमुकुंद स्पॉन्ज एंड आयरन प्राइवेट लिमिटेड से 8
– Chaitnaya India Fin Credit Pvt Ltd, (Giridih) से 5
– Kalyan Jewelers India. Ltd. (Giridih) से 15
– कुल 28 अभ्यार्थियों का चयन किया गया
भर्ती कैम्प की सफलता
श्री मो० इमरान फारूकी, जिला नियोजन पदाधिकारी, गिरिडीह ने बताया कि बेरोजगारों के हित में भविष्य में भी भर्ती कैम्प का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आयोजित भर्ती कैम्प में स्थानीय युवक/युवतियों ने विशेष रुचि दिखाई।
आयोजन में शामिल लोग
आयोजन में जिला नियोजनालय, गिरिडीह कार्यालय के कुमार अनिरूद्ध सिंह, उ०व० लिपिक, धर्मेन्द्र कुमार यंग प्रोफेशनल, दीपक कुमार पाण्डेय, परियोजना सहायक, UNDP,सुमित कुमार, कम्प्यूटर ऑपरेटर, प्रमोद बेदिया, अनुसेवक, मनोहर मुर्मू, सुनु राम हॉसदा, रंजीत दास समेत अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित थे।