Advertisements


























































52 विद्यार्थियों को मिला साइकिल

डीजे न्यूज, बगोदर, गिरिडीह :
बगोदर प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय देवराडीह में सत्र 2025 -26 के आठवीं कक्षा के 52 छात्र छात्राओं के बीच साइकिल वितरण किया गया। मुखिया प्रतिनिधि पुरन कुमार महतो ने बच्चों को साइकिल प्रदान किया। साइकिल मिलने के बाद छात्राओं के चेहरे पर खुशी देखी गयी। मुखिया प्रतिनिधि ने कहा कि साइकिल मिलने से बच्चों को स्कूल आने- जाने में सुविधा होगी। मौके पर प्रधानाध्यापक बिहारी राम, विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष सदाम अंसारी, शिक्षक अभिषेक कुमार, रंजीत यादव, रंजीत गुप्ता , समाजसेवी कमलदेव विश्कर्मा प्रिया देवी उपस्थित थे।




