3/4 पिट्स कोलियरी शाखा समिति घोटाला की जांच को पहुंचे सहायक रजिस्ट्रार, दो करोड़ की गड़बड़ी, 12 लाख का हिसाब-किताब नहीं है

Advertisements

3/4 पिट्स कोलियरी शाखा समिति घोटाला की जांच को पहुंचे सहायक रजिस्ट्रार,

दो करोड़ की गड़बड़ी, 12 लाख का हिसाब-किताब नहीं है

डीजे न्यूज, झरिया(धनबाद): टाटा स्टील की  3/4 पिट्स कोलियरी शाख समिति लिमिटेड कालीमेला जामाडोबा में लोन में हुई गड़बड़ी की जांच करने धनबाद के सहायक रजिस्टार कुमार सूरज पहुंचे। जांच में 2 करोड़ की लोन प्रक्रिया में गड़बड़ी पाई गई है, जिसमें 12 लाख रुपये का कोई भी  हिसाब नहीं है। सहायक रजिस्ट्रार ने समिति के सचिव विजय पासवान से कहा की किसी भी कीमत पर 12 लाख रुपये का हिसाब देना होगा। जवाब में विजय ने कहा की यह गड़बड़ी 1997 से है। वह 1015 से 17 तक थे। इसके बाद दूसरा व्यक्ति सचिव बने। 2021 में हुई चुनाव में जीत कर वह फिर सचिव बने हैं। पहले 250 सदस्यों की संख्या थी, जबकि वर्तमान में मात्र 14 हैं। अब हम समिति में नहीं रहना चाहते है। वही हारे हुए प्रतिद्वंद्वी ओमप्रकाश सिंह ने ही रजिस्टार हजारीबाग के समक्ष शिकायतबद किया है की समिति के वर्तमान सचिव विजय  पासवान लोन देने में व्यापक पैमाने में घपला किये हैं, जिसकी जांच की जाये तभी सहायक रजिस्टार पहुंचे हैं।

सहायक रजिस्टार ने कहा की पूर्व की सभी लोन की कागजात धनबाद ऑफिस में जमा करें। उन्होंने कहा की सभी बैंक एकाउंट खाता, भिंडी पेपर, कितने सदस्यों पर लोन बकाया हैं। अगर सदस्य कंपनी से रिटायर कर कही चले गये हैं तो वहाँ सम्पर्क कर लोन की राशि को खाता में जमा करें। नही तो सचिव पर हर हाल में विभाग कार्रवाई करेगा।

उन्होंने जांचोंपरांत कहा की 12 लाख रुपये का लोन किसको दिया गया है इसका रिकार्ड नहीं है। हर हाल में इसका पता लगाया जाएगा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top