29वें दिन 90 हजार श्रद्धालुओं ने चढ़ाए जल
डीजे न्यूज, देवघर:
राजकीय श्रावणी मेला के 29वें दिन श्रद्धालुओं की कतार बीएड कॉलेज तक पहुँची। अहले सुबह 04:46 बजे से जलार्पण शुरू हुआ। जलार्पण करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 90,348 है। बाह्य अर्घा के माध्यम से 1,152 आंतरिक अर्घा से 88,125 एवं शीघ्र दर्शनम कूपन से 1071 श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया।