23 वें दिन 1.74 लाख श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण
डीजे न्यूज, देवघर:
राजकीय श्रावणी मेला के 23वें दिन शनिवार को श्रद्धालुओं की कतार बीएड कॉलेज तक पहुंची। अहले सुबह 04:09 बजे से जलार्पण शुरू हुआ। जलार्पण करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 1,74,740 है। इनमें बाह्य अर्घा के माध्यम से 51,753, आंतरिक अर्घा से 1,12,853 एवं शीघ्र दर्शनम के माध्यम से 10134 श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया।