युवाओं को वैज्ञानिक सोच अपनाने की जरूरत : भोलानाथ पाल 

Advertisements

युवाओं को वैज्ञानिक सोच अपनाने की जरूरत : भोलानाथ पाल 

नेहरू युवा केंद्र ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर पीरटांड़ में जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन 

डीजे न्यूज, पीरटांड़, गिरिडीह : नेहरू युवा केंद्र, गिरिडीह (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) द्वारा कबरीयाबेड़ा में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पीरटांड़ यूथ क्लब के सदस्य, ग्रामीण और विद्यालय के शिक्षक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

वैज्ञानिक उपलब्धियों पर हुई विस्तृत चर्चा

 

कार्यक्रम में शिक्षक भोलानाथ पाल ने प्रोजेक्टर के माध्यम से युवाओं को भारतीय वैज्ञानिकों की उपलब्धियों और विज्ञान के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में भारत के योगदान को रेखांकित करते हुए युवाओं को वैज्ञानिक सोच अपनाने की प्रेरणा दी।

 

सीवी रमन की खोज को किया याद

 

नेशनल यूथ वॉलंटियर मुकेश कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस हर साल 28 फरवरी को डॉ. सीवी रमन की खोज “रमन प्रभाव” की स्मृति में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि यह दिन विज्ञान और नवाचार के प्रति जागरूकता फैलाने और युवाओं को विज्ञान के प्रति प्रेरित करने का अवसर है।

 

युवाओं को विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा

कार्यक्रम में युवाओं को भविष्य के वैज्ञानिक बनने और नवाचार में योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि विज्ञान की समझ समाज की उन्नति और विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

 

कार्यक्रम में इनकी रही सहभागिता

 

इस अवसर पर प्रिंस कुमार, संतोष कुमार, बिरालाल हांसदा, रविंद्र हांसदा, मोहन मरांडी, अमित कुमार सिंह, मुन्ना मुर्मू, प्रीति हेम्ब्रम, काजल कुमारी, कल्पना कुमारी, सुरुचि कुमारी, सुमिता कुमारी, किरण मुर्मू, संतोष सोरेन, सबीना मुर्मू सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने वैज्ञानिक सोच को अपनाने और समाज में विज्ञान के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top