युवा नेतृत्व से पार्टी को मिलेगी नई ताकत : राज सिन्हा

Advertisements

युवा नेतृत्व से पार्टी को मिलेगी नई ताकत : राज सिन्हा

नितिन नवीन के भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर धनबाद के विधायक ने दी बधाई

डीजे न्यूज, धनबाद : झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर नितिन नवीन के चुने जाने पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

राज सिन्हा ने कहा कि नितिन नवीन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना भाजपा के उज्ज्वल भविष्य और मजबूत संगठन का संकेत है। उन्होंने कहा कि नितिन नवीन एक युवा, ऊर्जावान और दूरदर्शी नेता हैं, जिनका अनुभव और काम करने का तरीका पार्टी को नई दिशा और गति देगा।

राज सिन्हा ने कहा कि भाजपा हमेशा युवाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें नेतृत्व देने में भरोसा करती रही है। नितिन नवीन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना इस बात का प्रमाण है कि पार्टी आने वाले समय में युवाओं की भूमिका को और मजबूत करने जा रही है।

उन्होंने आगे कहा कि नितिन नवीन के नेतृत्व में संगठन और ज्यादा मजबूत होगा, कार्यकर्ताओं में नया जोश आएगा और भाजपा देशभर में जनसेवा व राष्ट्रहित के कार्यों को और बेहतर तरीके से आगे बढ़ाएगी।राज सिन्हा ने कहा,आपके नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों तक पहुंचे, यही शुभकामना है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top