

























































यूथ फेस्टिवल में गिरिडीह कॉलेज व आरके महिला कॉलेज ने लहराया परचम

डीजे न्यूज, गिरिडीह : विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग के तत्वावधान में आयोजित 29वें इंटर कॉलेज यूथ फेस्टिवल “झूमर 2025-26” में गिरिडीह कॉलेज व श्री आरके महिला कॉलेज के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। गिरिडीह कॉलेज के छात्रों ने कुल 11 पदक अर्जित किए।
इंटर कॉलेज यूथ फेस्टिवल में गिरिडीह कॉलेज की ओर से क्लासिकल इंडियन सोलो में आनंद कुमार एवं सचिन कुमार पंडित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लाइट वोकल सोलो (इंडियन) तथा लाइट वोकल सोलो (वेस्टर्न) में सचिन कुमार पंडित ने द्वितीय स्थान हासिल किया।वेस्टर्न इंस्ट्रूमेंटल सोलो में रावत मुर्मू को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इंग्लिश डिबेट में अमित कुमार एवं नीलेश मंडल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। हिंदी डिबेट में सूरज कुमार एवं अर्पित कुमार को तृतीय स्थान मिला। माइम प्रतियोगिता में नंदिनी एवं उनकी टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। झूमर प्रतियोगिता सहित विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यार्थियों ने कुल 11 पदक अपने नाम किए। बेहतर प्रदर्शन पर टीम मैनेजर डॉ. एमएन सिंह एवं प्रो श्वेता कुमारी के कुशल मार्गदर्शन की सराहना की गई। गिरिडीह कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनुज कुमार ने सभी विजेता एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी है।
युवा महोत्सव में शानदार प्रदर्शन कर लौटी महिला कॉलेज की छात्राएं

श्री आरके महिला गिरिडीह की छात्राओं ने 29वें अंतर महाविद्यालय युवा महोत्सव झूमर 2025 में शानदार प्रदर्शन किया है। युवा महोत्सव से गुरुवार को छात्राएं वापस कॉलेज लौटी। बताया गया कि युवा महोत्सव झूमर 2025 का आयोजन विभावि हजारीबाग में 15 दिसंबर से 17 दिसंबर तक किया गया था। जिसमें कॉलेज की छात्राओं ने नृत्य, संगीत, नाटक, कला, भाषण आदि विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। क्लासिकल वोकल सोलो, लाइट वोकल सोलो, वेस्टर्न वोकल सोलो में पोलोमी सरकार ने प्रथम, ट्राइबल फोक नृत्य में द्वितीय तथा इलुकेशन में अनमोल छापरिया, पोस्टर मेकिंग में पोलोमी सरकार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया और पुरस्कृत हुई। प्राचार्य डॉक्टर केएन शर्मा ने टीम मैनेजर प्रो रेणुका साहू और डॉ पूनम प्रभा मुंडू के अलावा साथ गए कर्मचारी महेंद्र और प्रतिमा देवी को छात्राओं की सफलता पर शुभकामनाएं और बधाई दी है।



