यह बजट अबुआ राज नहीं, धनबाद के साथ सरेआम धोखा : ज्ञान रंजन सिन्हा

Advertisements

यह बजट अबुआ राज नहीं, धनबाद के साथ सरेआम धोखा : ज्ञान रंजन सिन्हा
डीजे न्यूज, धनबाद : भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ज्ञान रंजन सिन्हा ने आज विधानसभा में पेश झारखण्ड बजट पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। ज्ञान रंजन सिन्हा ने कहा कि यह बजट झारखंड के सवा तीन करोड़ लोगों के मुँह पर एक तमाचा है। वित्त मंत्री जी ने 1.36 लाख करोड़ के कोल बकाये का रोना तो रोया, लेकिन जिस धनबाद की छाती चीरकर यह कोयला निकलता है, उसके लिए इस बजट में सन्नाटा बिछा दिया है। शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन जैसे बुनियादी अधिकार से धनबाद को वंचित किया गया है।
धनबाद का कोयला पूरे राज्य का घर रोशन करेगा, लेकिन धनबाद खुद इस ‘अंधेरगर्दी’ वाले बजट में डूबा रहेगा। यह ‘अबुआ राज’ नहीं, धनबाद के साथ सरेआम ‘धोखा’ है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top