



वर्ग 08 प्री बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स को किया गया सम्मानित

डीजे न्यूज, धनबाद: बीएसएस बालिका उच्च विद्यालय धनबाद में मंगलवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। आठवीं प्री बोर्ड परीक्षा में अधिकतम अंक लानेवाले दस विद्यार्थियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। इसके पूर्व वर्ग शिक्षक संजय कुमार के द्वारा सभी छात्राओं को प्री बोर्ड परीक्षा का परीक्षाफल उपलब्ध कराया गया। प्री बोर्ड परीक्षा में आईशा कुमारी (300 में 280) प्रथम, कोमल कुमारी (300 में 249) द्वितीय , कुमारी रूपोंश्री नंदी (300 में 233) तृतीय , पवन कुमार, संजना कुमारी, शिवम कुमार ,पल्लवी कुमारी, सौम्या मंडल, प्रीति कुमारी, दिव्या कुमारी, सांभवी कुमारी टॉप टेन में बाजी मारी। सेवानिवृत सहायक शिक्षिका पूनम कुमारी शर्मा विद्यालय में उपस्थित होकर छात्राओं को सम्मानित करते हुए हौसला आफजाई की।विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक/शिक्षिकाओं ने सभी छात्राओं को बोर्ड परीक्षा में अच्छे परिणाम हेतु आवश्यक टिप्स देते हुए उन्हें समय के साथ योजनाबद्ध तरीके से सभी विषयों पर विशेष ध्यान देते हुए तैयारी करने का निर्देश दिया। परीक्षा परिणाम से सीख लेते हुए बेहतर प्रदर्शन हेतु लक्ष्य के प्रति समर्पित और प्रतिबद्ध रहकर मॉडल टेस्ट पेपर से नियमित अभ्यास करने की अपील विद्यालय परिवार की ओर से किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रधान एनावेल सुषमा कण्डू लना, संजय कुमार, सेवानिवृत सहायक शिक्षिका पूनम कुमारी शर्मा, अंजुला गुप्ता ,रेणु कुमारी, अनुपम सुप्रिया रश्मि, इंदु कुमारी, अरविंद कुमार यादव, नागेन्द्र प्रसाद, रिंकू कुमारी, प्रीति कुमारी, रत्नेश कुमार ,रमेश त्रिपाठी ,साधना कुमारी, ललिता रानी, चंद्रदेव प्रसाद गुप्ता, सुमंती सोरेंग उपस्थित थे।




