वोट चोरी रोकने के लिए बूथ लेवल पर खड़ी होगी कांग्रेस : शिल्पी नेहा तिर्की

Advertisements

वोट चोरी रोकने के लिए बूथ लेवल पर खड़ी होगी कांग्रेस : शिल्पी नेहा तिर्की

डीजे न्यूज, धनबाद : झारखंड की कृषि एवं पशुपालन मंत्री और कांग्रेस की ऑब्जर्वर शिल्पी नेहा तिर्की ने शुक्रवार को कहा कि राहुल गांधी ने जो वोट चोरी का मुद्दा उठाया है, वही आज देशभर में सबसे बड़ा राजनीतिक विमर्श बन गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पहली बार पंचायत स्तर तक संगठन खड़ा कर रही है, ताकि बूथ लेवल कार्यकर्ता वोट चोरी रोक सकें।

सर्किट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि बिहार में राहुल गांधी ने वोट चोरी का मुद्दा उठाया, जिसे वहां के वोटरों ने भी स्वीकार किया है। पूरे देश में लोग इस विषय पर बात कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि निरसा प्रखंड में कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की गई है और जमीनी स्तर से मिले फीडबैक के आधार पर ही कांग्रेस जिलाध्यक्ष तय होगा।

प्रधानमंत्री की मां को अपशब्द कहने वाला भाजपा का कार्यकर्ता था

मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि बिहार में प्रधानमंत्री की मां को अपशब्द कहने वाला भाजपा का कार्यकर्ता था। कांग्रेस को बदनाम करने के लिए भाजपा ने यह षड्यंत्र रचा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस साफ राजनीति करती है और जनता का विश्वास ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है।

जिलाध्यक्ष चयन पर एआईसीसी को जाएगी रिपोर्ट

कार्यक्रम में मौजूद राष्ट्रीय पर्यवेक्षक दिनेश गुर्जर ने कहा कि 14 सितंबर तक पूरे झारखंड में पर्यवेक्षक अपनी रिपोर्ट एआईसीसी को सौंप देंगे। उसके बाद जिलाध्यक्ष की घोषणा की जाएगी। मौके पर पर्यवेक्षक एम तौसिफ, जिलाध्यक्ष संतोष सिंह, कार्यकारी जिलाध्यक्ष राशिद रजा अंसारी, अभिजीत राज, शमशेर आलम, रवींद्र वर्मा, मदन महतो, नवनीत नीरज, बीके सिंह, मनोज यादव समेत कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

झारखंड में यूरिया संकट गहराया : मंत्री

मंत्री ने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा और कहा कि झारखंड को पर्याप्त यूरिया आवंटन नहीं मिल रहा है। पाकिस्तान और चीन से आयातित यूरिया पर देश की निर्भरता को उन्होंने गंभीर समस्या बताया। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार ने पहली बार विस्थापितों के बारे में सोचा है और राज्य विस्थापन आयोग का गठन किया है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

प्रेसवार्ता से पूर्व मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। स्वागत करने वालों में शमशेर आलम, रविंद्र वर्मा, नवनीत नीरज, प्रभात सुरोलिया, मदन महतो, अभिजीत राज, बीके सिंह, योगेंद्र सिंह योगी, मनोज यादव, दुर्गा दास समेत अन्य शामिल थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top