
वन नेशन वन इलेक्शन विषय पर कार्यशाला
डीजे न्यूज, पूर्वी टुंडी (धनबाद) :
ईस्ट टुंडी किसान उत्थान प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के बैनर तले शनिवार को शाश्वत वाटिका शंकरडीह में वन नेशन, वन इलेक्शन विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। भाजपा के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष समीर साव ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में धनबाद सांसद ढुलू महतो को शामिल होना था, लेकिन किसी कारणवश वे नहीं पहुंच पाए। विशिष्ट अतिथि के रुप में किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू ने देश में वन नेशन, वन इलेक्शन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वन नेशन, वन इलेक्शन होने से भारत का लोकतंत्र मजबूत होगा। साथ ही देश की अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में इसपर समर्थन लेते हुए राष्ट्रपति को प्रस्ताव भेजा जाएगा और सिफारिश की जायेगी। विपक्ष का हर काम में अड़ंगा लगाना आदत हो गई है लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मजबूत इरादों को विपक्ष नाकाम नहीं कर सकता।
संचालन सरोज महतो कर रहे थे। भाजपा नेत्री तारा देवी, प्रदेश महामंत्री अर्जुन सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रांत उपाध्याय, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मनीष साव, सुरेश महतो, मोहन कुम्भकार, निताई रजवार, हिरामन नायक, बमबम साव, ओमप्रकाश बजाज, मनोज मिश्रा, तेज बहादुर सिंह, अजय सिंह, फिरोज दत्ता, बिपिन दां, बासुदेव कुमार आदि मौजूद थे।