विविध खबरें:-

Advertisements

विविध खबरें:-

कम परसेंटेज वाले विद्यालय से कारण पूछने का निर्देश

डीजे न्यूज, धनबाद: उपायुक्त आदित्य रंजन ने जिला स्तरीय अनुमोदन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक का आयोजन कर वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना की समीक्षा की।

बैठक में जिला कल्याण पदाधिकारी जियाउल अंसारी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए अबतक 90,253 छात्र-छात्राओं के आवेदनों की स्वीकृति हेतु अनुमोदित किया गया है।

समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने प्रत्येक स्कूल का परसेंटेज निकालकर, सबसे कम परसेंटेज वाले विद्यालय से कारण पूछने का निर्देश दिया। साथ ही जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक को सबसे खराब परफॉर्मेंस करने वाले 20-20 विद्यालयों के हेड मास्टर और शिक्षकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर खराब परफॉर्मेंस के कारण की जानकारी प्राप्त करने के लिए निर्देशित किया।

बैठक में उपायुक्त आदित्य रंजन, जिला कल्याण पदाधिकारी जियाउल अंसारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा, ट्रेजरी ऑफिसर पंकज कुमार, एसडीएम कार्यालय से संजीत सिंह, शालिनी सिन्हा मौजूद थे।
—————————————
मतदान केन्द्र, मतगणना हॉल धूम्रपान व तम्बाकू मुक्त क्षेत्र घोषित

धनबाद: उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) आदित्य रंजन ने नगरपालिका आम निर्वाचन के निमित सभी मतदान केन्द्रों, मतगणना हॉल को धूम्रपान व तम्बाकू मुक्त क्षेत्र घोषित किया है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि धनबाद जिलान्तर्गत नगरपालिका आम निर्वाचन के निमित्त धनबाद नगर निगम (वर्ग- क) के 55 वार्डों एवं चिरकुण्डा नगर परिषद् (वर्ग ख) के 21 वार्डों के सभी मतदान केन्द्रों को “तम्बाकू मुक्त क्षेत्र” घोषित किया गया है। सभी मतदान केन्द्र परिसर में किसी प्रकार का सिगरेट, बीड़ी, गुटखा, पान मसाला, जर्दा इत्यादि का उपयोग पूर्ण रुप से प्रतिबंधित रहेगा।

यह निर्णय बीड़ी/सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम, 2003 की धारा-4 तथा झारखंड राज्य के संबंधित अधिनियम 2021 के प्रावधानों के तहत लिया गया है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

धनबाद जिला प्रशासन ने मतदाताओं, प्रत्याशियों, राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों से अपील की है कि वे निर्वाचन की गरिमा बनाए रखने के लिए निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करें और शांतिपूर्ण, स्वच्छ एवं अनुशासित मतदान सुनिश्चित करें।
—————————————-
रोजगार मेला में 52 चयनित

बलियापुर(धनबाद):नियोजनालय प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में  बलियापुर स्थित हवाई पट्टी मैदान में शुक्रवार को रोजगार मेला का आयोजन किया गया। अवर प्रादेशिक नियोजनालय धनबाद के द्वारा आयोजित रोजगार मेला में निजी क्षेत्र के एसआईएस लिमिटेड, फ्रीडम एम्पलाईेबिलिटी अकैडमी, युक्ति इंफोसिस्टम, एफिशिएंसी एएमएस प्राइवेट लिमिटेड एवं प्रेझा फाउंडेशन समेत 14  कंपनियों ने भाग लिया।  इस संबंध में सिंदरी नियोजनालय के सहायक नियोजन पदाधिकारी पदमा कुमारी ने बताया कि रोजगार मेला में  52 का चयन किया गया, वही 10 को शॉर्ट लिस्ट किया गया है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top