विस्थापन व भू-धंसान के खतरे को लेकर माले का आंदोलन तेज, दूसरे दिन भी ट्रांसपोर्टिंग ठप

Advertisements

विस्थापन व भू-धंसान के खतरे को लेकर माले का आंदोलन तेज, दूसरे दिन भी ट्रांसपोर्टिंग ठप

डीजे न्यूज तिसरा(धनबाद) : कुजामा कोलियरी क्षेत्र में विस्थापन नहीं होने और संभावित भू-धंसान के खतरे को लेकर भाकपा माले का आंदोलन दूसरे दिन भी जारी रहा। बुधवार को माले समर्थकों ने नॉर्थ तीसरा चेक पोस्ट पर झंडा लगाकर कोयला ट्रांसपोर्टिंग कार्य पूरी तरह बंद रखा।

माले समर्थकों का कहना है कि जब तक प्रबंधन वार्ता कर समस्या का स्थायी समाधान नहीं निकालती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। आंदोलन के कारण नॉर्थ तीसरा से दहीबाड़ी वाशरी तक डंपरों से होने वाला कोयला परिवहन कार्य पिछले दो दिनों से ठप पड़ा है।

इस संबंध में भाकपा माले के जिला सचिव बिंदा पासवान और राजेंद्र पासवान ने कहा कि लोदना क्षेत्र के कुजामा कोलियरी अग्नि एवं भू-धंसान की चपेट में है, बावजूद इसके प्रबंधन वहां के लोगों का विस्थापन नहीं कर रही है। उन्होंने बताया कि गोलकडीह डीबी रोड के समीप जोड़ियां ओबी से भर गया है, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो गई है।

उन्होंने आगे कहा कि यज्ञ धौड़ा, बांध धौड़ा और रानी सती मंदिर कॉलोनी में लोगों को पीने का पानी तक उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। कई बार प्रबंधन को इसकी सूचना दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिसके कारण आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा और ट्रांसपोर्टिंग कार्य बंद करना पड़ा है।

माले नेताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी कि जब तक विस्थापन और मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का समाधान नहीं किया जाएगा, आंदोलन जारी रहेगा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top