



विस्तार कर्मियों के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

आय बढ़ाने तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया बल
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): कृषि विज्ञान केंद्र बलियापुर में बुधवार को विस्तार कर्मियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। बीटीएम, एटीएम, प्रखंड कृषि पदाधिकारी एवं अन्य कृषि विस्तार कर्मी शामिल थे। जिला कृषि पदाधिकारी डॉ अभिषेक कुमार ने कृषि विभाग एवं कृषि विज्ञान केंद्र के संयुक्त प्रयास से किसानों की आय बढ़ाने तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर बल दिया। वहीं डीडीएम नाबार्ड ने किसान क्रेडिट कार्ड के महत्व पर प्रकाश डाला। वरीय कृषि वैज्ञानिक डॉ अनिल कुमार ने उद्यानिकी योजनाओं, फसल विविधीकरण, फल एवं सब्जी की खेती पर विस्तार ढंग से बताया। डॉक्टर नवीन कुमार ने फसलों में प्रमुख रोग एवं कीट प्रबंधन पर जानकारी दी। डॉक्टर आदर्श कुमार श्रीवास्तव ने कृषि क्षेत्र में केंद्र एवं राज्य सरकारों की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया। मौके पर डॉक्टर नंदन कुमारी, रमन कुमार श्रीवास्तव, देव प्रकाश शुक्ला, श्यामल सरकार आदि थे।



