

विश्वेश्वरैया की जीवनी से प्रेरणा लेकर कर्तव्यनिष्ठा का इंजीनियरों ने लिया संकल्प
धनबाद में धूमधाम से मना अभियंता दिवस
डीजे न्यूज, धनबाद : लघु सिंचाई प्रमंडल धनबाद के परिसर में मंगलवार 15 सितंबर को 58वां अभियंता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया को याद करते हुए उनके जीवन और कार्यों पर विचार व्यक्त किए गए। वक्ताओं ने कहा कि विश्वेश्वरैया की जीवनी से प्रेरणा लेकर अभियंताओं को अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करना चाहिए। समारोह में सेवानिवृत इंजीनियर दिनेश त्रिपाठी, ई अशोक कुमार (सहायक अभियंता), ई रोहित कुमार, ई राजेश्वरी चन्द्रा (सहायक अभियंता), ई उमेश र महतो (अध्यक्ष, डिप्लोमा अभियंता संघ धनबाद), ई उत्तम कुमार, ई रामाकांत कुमार, ई धर्मराज महतो, ई शहनवाज अंसारी सहित कई अभियंता और कर्मचारी उपस्थित रहे।
