विश्व पर्यावरण दिवस पर आरएसपी कॉलेज और बलियापुर में पौधारोपण 

Advertisements

विश्व पर्यावरण दिवस पर

आरएसपी कॉलेज और बलियापुर में पौधारोपण 

डीजे न्यूज, बलियापुर, धनबाद : विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर क्षेत्र के कई स्थानों पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। आरएसपी कॉलेज झरिया बैलगड़ीया परिसर में प्राचार्य डॉ निलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कॉलेज प्रांगण में दर्जनों पेड़ लगाए गए।

पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ लगाने की जरूरत

प्राचार्य डॉक्टर सिंह ने इस दौरान विश्व पर्यावरण दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला और पर्यावरण संरक्षण के लिए हर व्यक्ति को पेड़ लगाने की जरूरत बताई। मौके पर कॉलेज के अन्य प्राध्यापक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

बलियापुर में भाजपा नेताओं ने किया वृक्षारोपण

बलियापुर में भाजपा नेताओं की ओर से भी आज बलियापुर क्षेत्र में वृक्षारोपण किया गया। मौके पर बलियापुर स्थित प्लस टू हाई स्कूल परिसर, प्रजन्य बीएड कॉलेज एवं प्राथमिक विद्यालय सिंदूरपुर में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेत्री तारा देवी, धरणीधर मंडल, निताई रजवार, मंडल अध्यक्ष विश्वजीत मुखर्जी, आशीष मुखर्जी, शैलेंद्र मंडल, रामदेव पांडे, जय बनर्जी, राकेश चौबे, पिंटू मंडल आदि उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top