विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस का शुभारंभ

Advertisements

विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस का शुभारंभ

डीजे न्यूज, धनबाद: सदर अस्पताल में शुक्रवार को विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस का शुभारंभ किया गया। सिविल सर्जन डा.आलोक विश्वकर्मा ने बताया कि इस वर्ष विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस की थीम “स्वस्थ मुंह, सुखी जीवन” है।

14 अप्रैल तक चलने वाले कार्यक्रम में मुख रोग तथा इससे बचाव से संबंधित जानकारी आम जनमानस को दी जाएगी और उन्हें जागरुक किया जाएगा। साथ ही सदर अस्पताल सहित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपलब्ध दंत चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा मुख रोग की जाँच एवं संबंधित स्वास्थ्य सेवा दी जाएगी।

वहीं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ बी. महालक्ष्मी ने बताया कि गैर पौष्टिक खाना, मीठे एवं चिपचिपे खाद्य पदार्थ एवं कोला जैसे पेय पदार्थ मुख स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं। खराब मुख स्वास्थ्य कई गंभीर रोगों का कारण बन सकता है। इससे बचने के लिए हमें दाँतों एवं मसूड़ो की नियमित सफाई करनी चाहिए। साथ ही साथ स्वच्छ भोजन, फल एवं हरी सब्जी का सेवन करना चाहिए। मुख रोग से संबंधित कोई भी समस्या होने पर दंत चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए।

कार्यक्रम में एन.सी.डी. सेल की नोडल पदाधिकारी डॉ मंजू दास, सभी दंत चिकित्सा पदाधिकारी, एन.सी.डी. सेल एवं सदर अस्पताल के कर्मी उपस्थित रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top