
विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है अभाविप : मंटू मुर्मू
डीजे न्यूज, गिरिडीह : सदस्यता अभियान को लेकर अभाविप की कार्याशाला गुरुवार को गिरिडीह कॉलेज गिरिडीह में हुई। इस मौके पर जिला संयोजक सह प्रदेश जनजाजि सह कार्य प्रमुख मंटू मुर्मू ने सदस्य अभियान को लेकर कई जानकारी कार्यकर्ताओं को दी।
मंटू मुर्मू ने कहा कि अभाविप अपने स्थापना कल से ही प्रत्येक वर्ष सदस्यता महाअभियान चलाती है। परिषद के कार्यकर्ता सदस्यता अभियान को एक पर्व की तरह मनाते हैं। कहा कि अभाविप विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। इसका उद्देश्य छात्र और शिक्षकों के हित में काम करना है। बताया कि अभाविप हर साल अनेकों गतिविधियों के माध्यम से सांस्कृतिक व राष्ट्रवाद को बढ़ावा देती है। विभाग संयोजक विजय ओझा ने कहा कि संगठन में ऐसे सभी समान विचारधारा के लोगों का स्वागत है, जिनके लिए राष्ट्रहित सर्वोपरी है। बताया कि अभाविप की वेबसाइट पर जाकर विद्यार्थी, शिक्षक अभाविप के बारे में जानकारी ले सकते हैं। मौके पर नगर सह मंत्री दीपा कुमारी, कॉलेज मंत्री नीरज चौधरी, अनिश राय, सिमरन कुमारी, अंजली कुमारी, विष्णु मुर्मू, संतोष सोरेन, अभिजीत सिन्हा, कृष्ण कुमार, केशव भक्त, दीपक वर्मा, पायल कुमारी, विवेक कुमार आदि मौजूद थे।