



विष्णुगढ़ की बेटी की हत्या का खुलासा :
मां ने प्रेमी और भगतिन के साथ मिलकर रची थी हत्या की साजिश
बेटे की सलामती और पारिवारिक संकट दूर करना था लक्ष्य
डीजे न्यूज, हजारीबाग :
हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ के कुसुंभा गांव में 13 वर्षीय मासूम बच्ची की हत्या का खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतका की मां रशेमी देवी ने गांव की कथित भगतिन शांति देवी और अपने प्रेमी भीम राम के साथ मिलकर यह पूरी साजिश रची थी। उनका उद्देश्य बेटे की सलामती और पारिवारिक संकट दूर करना था।
घटना का खुलासा

– 25 मार्च को गांव के मिडिल स्कूल के पीछे बांस झाड़ी में बच्ची का शव मिला था।
– पुलिस ने छह दिनों तक चली एसआईटी जांच में घटना की सच्चाई सामने लाई।
– जांच में सामने आया कि रशेमी देवी अपने बेटे की शारीरिक और मानसिक परेशानी को लेकर चिंतित थी।
– भगतिन ने उसे विश्वास दिलाया कि परिवार की समस्याएं तभी दूर होंगी जब किसी कुंवारी लड़की की बलि दी जाएगी।


