विराट हिंदू सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब, शोभा यात्रा से गूंजा झरिया
हिंदू एकता और सनातन संस्कृति का विश्व में बढ़ रहा गौरव : शिवाजी क्रांति
डीजे न्यूज, तिसरा,धनबाद : झरिया में सकल हिंदू समाज के तत्वावधान में रविवार को श्री श्याम मंदिर में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन उत्साह और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के क्षेत्रीय संगठन मंत्री शिवाजी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत श्री श्याम मंदिर से भव्य शोभा यात्रा के साथ हुई, जो नगर भ्रमण करते हुए पुनः कार्यक्रम स्थल पहुंची। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए और पूरा क्षेत्र धार्मिक उत्साह से सराबोर रहा।
कार्यक्रम के प्रथम चरण में दीप प्रज्वलन किया गया। मुख्य वक्ता शिवाजी क्रांति, नित्यानंद पांडे, राजकुमार अग्रवाल एवं डॉ. देवकी पांडे ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. देवकीनंदन पांडेय ने की, जबकि संचालन शाश्वती सेन एवं डॉ. नीरज पांडेय ने किया।
अपने संबोधन में शिवाजी क्रांति ने कहा कि लगभग 100 वर्ष पूर्व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना हिंदू समाज को संगठित करने के उद्देश्य से हुई थी और आज संघ सेवा कार्य, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभा रहा है।
कार्यक्रम संयोजक राजकुमार अग्रवाल ने कहा कि सनातन संस्कृति आदि अनादि काल से चली आ रही है और हिंदू समाज सदैव राष्ट्र व समाज हित में समर्पित रहा है। आज इसकी गौरव गाथा पूरे विश्व में गूंज रही है। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस दौरान अधिवक्ता हरीश जोशी, डॉ. नरेश प्रसाद, विभूति शरण सिंह, पंकज सिंह, अनिल सिंह, ललित अग्रवाल, आचार्य बलदेव पांडे, सत्यदेव सिंह, दयानंद शर्मा, अखिलदेव, राम श्रेष्ठ झा, महेश गुप्ता, ललू झा, डॉ. वीरेंद्र पांडे, अजय वर्मा, संदीप दत्ता, देवनारायण सिंह, सत्यदेव पांडे, गिरिजा सिंह, विश्वनाथ सिंह, मोहन वर्मा, मनोज झा, चंदन केसरी, चंदन नसर, गोरेलाल साव, सिद्धेश्वर, अवधेश साव, अरुण साव, दिलीप गिरी, अरिंदम बैनर्जी ने भी अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं। प्रस्तुति देने वाले बच्चों में देवराज दत्त, परी, आरोही, निहित, मीठी, नित्य, तूलिका, सौरभ, सेजल, शताक्षी, राजलक्ष्मी, इशिता दत्ता, लावण्या, समीक्षा, सिद्धि, रिया, आराध्या, रजनी, ऋषिका, मोदक, अर्पिता सेन, देव दिता, निशा, रेनू, पुष्पा, उमा भट्टाचार्जी, रेनू, बबीता एवं साधना शामिल रहे।
शोभा यात्रा में शामिल लोगों के लिए झरिया नागरिक संघ द्वारा लस्सी की व्यवस्था की गई थी। व्यवस्थापक में भगवानदास केसरी, प्रशांत श्रीवास्तव, अर्जुन निषाद, सुमन दत्ता, राजेश अग्रवाल, विमल साव आदि सक्रिय रहे। वहीं मारवाड़ी युवा मंच द्वारा शीतल पेय की व्यवस्था कराई गई। राजबाड़ी रोड में श्रद्धालुओं के लिए ठंडा व शरबत की व्यवस्था विनोद अग्रवाल, अमित अग्रवाल और प्रमोद जलूका द्वारा की गई।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, गायत्री परिवार, झरिया नागरिक संघ, पतंजलि योग परिवार, ब्रह्मकुमारी संस्था, इस्कॉन, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, मातृशक्ति, दुर्गा वाहिनी, मारवाड़ी समाज, साहू समाज, बरनवाल समाज, मद्धेशिया समाज, केशरवानी समाज, मठ-मंदिर पुजारी सहित अन्य संगठनों की भी बड़ी भागीदारी रही।