


विनय रंजन तिवारी ने संगठन और विद्यालय के कार्यों में सामंजस्य बैठाते हुए नई दिशा दी : राममूर्ति ठाकुर

अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ धनबाद के पूर्व जिला महामंत्री को
सेवानिवृत्ति पर दी भव्य विदाई
डीजे न्यूज, कतरास, धनबाद :
अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ धनबाद के पूर्व जिला महामंत्री सह प्रभारी प्रधानाध्यापक विनय रंजन तिवारी को सेवानिवृत्ति पर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित कर विदाई दी गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि शत्रुधन महतो, बाघमारा विधायक ने विनय रंजन तिवारी की कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा की और उनके स्वस्थ की मंगलमय कामना की।
अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश महासचिव राममूर्ति ठाकुर ने विनय रंजन तिवारी की बेदाग सेवा की सराहना की और कहा कि उन्होंने संगठन और विद्यालय के कार्यों को सामंजस्य बैठाते हुए नई दिशा दी। क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी अशोक पाल ने कहा कि रंजन कर्मठ शिक्षक हैं और उनका क्रिया-कलाप अनुकरणीय है। शिक्षक समाज उनके सकारात्मक और उल्लेखनीय कृत को सदैव याद करेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत नहीं होता है।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुनील कुमार भगत, महासचिव सियाराम सिंह, पूर्व अध्यक्ष संजय कुमार, जिला उपाध्यक्ष रामलखन कुमार, पूर्व उपाध्यक्ष राजकुमार वर्मा, मदन मोहन महतो, श्रवण कुमार महतो, राकेश कुमार मुरली, उज्ज्वल तिवारी, नंदकिशोर सिंह, अशोक कुमार, दिलीप कर्ण, विजय कुमार, पंकज कुमार मंडल, बोकारो जिला महासचिव राजेश कुमार सिन्हा, राम कुमार उपस्थित थे।



