
विमान हादसा पर विधायक राज सिन्हा ने जताई चिंता और शोक
डीजे न्यूज, धनबाद :
धनबाद विधायक राज सिन्हा ने गुजरात के अहमदाबाद से लंदन के लिए रवाना हुए विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर पर अपनी चिंता और शोक जताया है। उन्होंने कहा कि यह खबर अत्यंत पीड़ादायक और दुखद है।
ईश्वर से प्रार्थना और संवेदनाएं
विधायक राज सिन्हा ने ईश्वर से प्रार्थना की कि हादसे में जान-माल का नुकसान न्यूनतम हो। उन्होंने कहा, “इस त्रासदी में जान गवाने वालों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। इस कठिन घड़ी में हम सब की संवेदनाएं और दुआएं उनके साथ हैं।”
एयर इंडिया के विमान हादसे पर दुख
विधायक राज सिन्हा ने कहा कि एयर इंडिया के इस विमान हादसे की खबर से वे अत्यंत मर्माहत हैं। उन्होंने इस दुर्घटना के पीड़ितों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और घायल के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।