
विकसित कृषि संकल्प अभियान :
प्रधानखंता एवं बलियापुर पश्चिम में कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
डीजे न्यूज, धनबाद : विकसित कृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को क्षेत्र के प्रधानखंटा एवं बलियापुर पश्चिम में कृषि वैज्ञानिकों द्वारा किसानों के बीच संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को दी जानकारी
इस अवसर पर कृषि वैज्ञानिकों ने मिट्टी परीक्षण, जैविक खेती, ड्रिप व स्प्रिंगकलर सिंचाई, कीट एवं रोग प्रबंधन, फसल विविधीकरण के अलावा पशुपालन, मशरूम उत्पादन एवं सब्जी की खेती के बारे में बताया गया।
कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक मौजूद
मौके पर कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर राजीव कुमार, डॉक्टर देवकांत प्रसाद, डॉ सीमा सिंह, डॉक्टर सूर्यकांत, डॉ कनक रमन कुमार आदि मौजूद थे। उन्होंने किसानों को अपनी विशेषज्ञता और ज्ञान के आधार पर कृषि संबंधी विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दी।