विकसित कृषि संकल्प अभियान : धोखरा में कृषक गोष्ठी का आयोजन

Advertisements

विकसित कृषि संकल्प अभियान : धोखरा में कृषक गोष्ठी का आयोजन

डीजे न्यूज, बलियापुर, धनबाद :

विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत शनिवार को क्षेत्र के धोखरा गांव में कृषि विज्ञान केंद्र बलियापुर की ओर से कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कृषि वैज्ञानिकों ने जैविक एवं प्राकृतिक खेती तथा इसके लाभ और गुणवत्ता के बारे में विस्तार से बताया।

जैविक खेती के लाभ

कृषि वैज्ञानिकों ने जैविक खेती में गोबर की खाद, हरी खाद, वर्मी कंपोस्ट और जैविक कीटनाशकों के प्रयोग के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि इसके उपयोग से लागत भी कम लगती है और उत्पादन की गुणवत्ता भी अच्छी होती है।

कृषि वैज्ञानिकों की टीम

कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक डॉक्टर राजीव कुमार ने बताया कि इस अवसर पर कृषि वैज्ञानिकों के अलग-अलग टीमों ने गोविंदपुर और टुंडी के कई गांव में भी इस प्रकार का किसानों के बीच संवाद आयोजित कर खरीफ फसल के बारे में विशेष जानकारियां दी गईं।

कृषक गोष्ठी में उपस्थित वैज्ञानिक

कृषक गोष्ठी में डॉक्टर राजीव कुमार, डॉक्टर सीमा सिंह, डॉक्टर देवकांत प्रसाद, डॉक्टर सूर्यकांत मानिक, डॉक्टर कनक रमन कुमार श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे। उन्होंने किसानों को खरीफ फसल के लिए आवश्यक जानकारियां प्रदान कीं और जैविक खेती के महत्व पर प्रकाश डाला।

अभियान का उद्देश्य

विकसित कृषि संकल्प अभियान का उद्देश्य किसानों को आधुनिक और जैविक खेती के तरीकों से अवगत कराना है, जिससे वे अपनी फसलों की उत्पादकता बढ़ा सकें और आय में वृद्धि कर सकें। इस अभियान के तहत कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा विभिन्न गांवों में कृषक गोष्ठियों का आयोजन किया जा रहा है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top