विकास, सुशासन पर विश्वास करती है जनता: अमर बाउरी

Advertisements

विकास, सुशासन पर विश्वास करती है जनता: अमर बाउरी

डीजे न्यूज, धनबाद: शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी धनबाद विधानसभा स्तरीय बैठक महानगर अध्यक्ष श्रवण राय की अध्यक्षता में  जगजीवन में हुई।
बैठक में नगर निगम चुनाव में भाजपा समर्थित महापौर प्रत्याशी संजीव कुमार की जीत सुनिश्चित करने के लिए रणनीति, संगठनात्मक मजबूती, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका, जनसंपर्क अभियान एवं प्रचार-प्रसार की रूपरेखा बनाई गई।
इस अवसर पर झारखंड प्रदेश द्वारा बनाए गए चुनाव प्रभारी एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष  अमर बाउरी, प्रदेश मंत्री सरोज सिंह, प्रदेश मंत्री गणेश मिश्रा, धनबाद विधायक राज सिन्हा, नगर निगम चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक  हरिप्रकाश लाटा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चंद्रशेखर सिंह, रमेश राही, प्रियंका पाल सहित  उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी ने शुरू से ही झारखंड नगर निकाय का चुनाव जल्द कराने नगर निकाय का चुनाव ईवीएम के माध्यम से करने एवं चुनाव दलीय आधार पर करने की मांग की परंतु झारखंड सरकार के मनसा शुरू से ही गलत करने की थी। धनबाद की जनता भाजपा के विकास, सुशासन एवं पारदर्शी प्रशासन की नीतियों पर विश्वास करती है।
धनबाद विधानसभा के सचेतक सह विधायक राज सिन्हा ने पूरी एकजुटता, समर्पण एवं उत्साह के साथ जन-जन तक पार्टी की नीतियों और प्रत्याशी संजीव कुमार के विजन को पहुंचाने का आह्वान किया।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रत्याशी संजीव कुमार ने कहा कि, भाजपा के कार्यकर्ता धनबाद के सभी वार्डों के प्रत्येक बूथों तक कार्य शुरू कर चुके है। कार्यकर्ता हमेशा चुनावी मोड में रहते है। धनबाद की जनता को भाजपा पर भरोसा एवं विश्वास है।

इस अवसर पर जिला महामंत्री मानस प्रसून, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री रूपेश सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष शेखर सिंह, मानस प्रसून जिला मंत्री पंकज सिन्हा उर्फ कुमार अमित, नरेंद्र त्रिवेदी, अभिमन्यु सिंह, पुरुषोत्तम रंजन, रमा सिन्हा, नित्यानंद मंडल, विभा रानी सिंह, अनिल सिन्हा, कुमार अंकेश राज, मंडल अध्यक्ष गौतम चौधरी, रंजय सिंह, सन्नी रवानी, हुलास दास, राजाराम दत्ता, मनोज गुप्ता, इंद्रभूषण कुशवाहा, बसंती सिंह, गीता सिंह, सुमन सिंह, मौसम सिंह, किशोर मंडल, आनंद खंडेलवाल, सत्येंद्र ओझा, श्रीनिवास सिंह, कपिलदेव पासवान, सत्येंद्र ओझा,मिल्टन पार्थसार्थी, शिवेंद्र सिंह, मनमोहन सिंह, प्रयागराज रविदास सहित हजारों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top