



विकास, सुशासन और स्थिरता के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश : राज सिन्हा

डीजे न्यूज, धनबाद: भारतीय जनता पार्टी सहित एनडीए की बिहार विधानसभा में प्रचंड बहुमत से जीत पर धनबाद विधायक राज सिन्हा ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि,
बिहार की जनता ने एक बार फिर विकास, सुशासन और स्थिरता के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश दिया है। एनडीए को मिली यह प्रचंड बहुमत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों, उनके नेतृत्व और ‘सबका साथ–सबका विकास–सबका विश्वास’ के मंत्र पर जनता के अटूट भरोसे का प्रमाण है।
बिहार के इस जनादेश ने यह स्पष्ट कर दिया है कि जनता जाति और भ्रम की राजनीति को नहीं, बल्कि विकास, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा की राजनीति को समर्थन देती है। बिहार का अपमान करने वालों को जनता ने बाहर का रास्ता दिखा दिया। बिहार सहित पूरा भारत एनडीए की प्रचंड जीत के उल्लास में है।
झारखंड और बिहार दोनों राज्यों के बीच भावनात्मक, सांस्कृतिक और सामाजिक रिश्ते सदियों से जुड़े रहे हैं। बिहार में एनडीए की इस विजय से पूरे क्षेत्र में विकास और प्रगति की नई धारा प्रवाहित होगी।
