विकास और विश्वास की भावना को मजबूत करने वाला बजट है: समीर रवानी

Advertisements

विकास और विश्वास की भावना को मजबूत करने वाला बजट है: समीर रवानी

डीजे न्यूज, धनबाद: झामुमो के जिला प्रवक्ता समीर रवानी ने झारखण्ड सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट को राज्य के सर्वांगीण विकास, सामाजिक न्याय और समावेशी प्रगति की दिशा में एक ऐतिहासिक एवं दूरदर्शी कदम बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट जनभावनाओं के अनुरूप तैयार किया गया है, जिसमें गरीब, किसान, युवा, महिला, मजदूर, व्यापारी और कर्मचारियों सभी वर्गों का विशेष ध्यान रखा गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट “विकास के साथ विश्वास” की भावना को मजबूत करता है। इस बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, सड़क निर्माण, पेयजल, बिजली और रोजगार सृजन पर विशेष प्रावधान किए गए हैं, जिससे झारखण्ड के हर जिले और हर पंचायत तक विकास की रोशनी पहुँचेगी।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top