Advertisements




विकास और सुशासन की जीत: विधायक रागिनी

डीजे न्यूज, धनबाद: एनडीए की प्रचंड विजय पर झरिया विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि
विकास और सुशासन की यह ऐतिहासिक जीत, वास्तव में बिहार वासियों की जीत है।
जनता के आशीर्वाद ने इस जनादेश को और अधिक सशक्त बनाया है।
माताओं-बहनों ने अभूतपूर्व संख्या में मतदान कर यह सिद्ध कर दिया कि महिलाओं का भरोसा एनडीए की नीतियों , योजनाओ व उनके जीवन में आए सकारात्मक बदलाव के साथ है।
सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण, सुरक्षा और सम्मान के लिए जो योजनाएं शुरू की हैं, उनका लाभ आगे भी लगातार मिलता रहेगा।
बिहार ने एक बार फिर स्पष्ट संदेश दिया है कि मोदी और नीतीश के साथ है और आगे विकास की रफ्तार और तेज होगी, और बिहार और भी सशक्त व मज़बूत बनेगा।
