विजयदशमी पर चैती दुर्गा मंडप में उमड़ी भीड़, महापौर प्रमिला मेहरा ने लिया आशीर्वाद

Advertisements

विजयदशमी पर चैती दुर्गा मंडप में उमड़ी भीड़, महापौर प्रमिला मेहरा ने लिया आशीर्वाद

डीजे न्यूज, गिरिडीह : विजयदशमी के पावन अवसर पर चैती दुर्गा मंडप, कल्याणडीह में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में गिरीडीह की महापौर प्रमिला मेहरा शामिल हुईं। इस दौरान उपमहापौर सुमित कुमार, जेएमएम महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह ‘रॉकी’, नीरज कुमार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिवार की ओर से भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें महापौर ने भी सहभागिता निभाई और श्रद्धालुओं के साथ प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर महापौर प्रमिला मेहरा ने कहा कि मां दुर्गा से उनकी प्रार्थना है कि शहर में अमन, शांति और सौहार्द बना रहे। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में गिरीडीह शहर का चौमुखी विकास सुनिश्चित किया जाएगा।

उन्होंने स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें दिए गए समर्थन के लिए आभार व्यक्त करते हुए सभी का धन्यवाद भी किया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top