विज्ञान प्रदर्शनी में‌ छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

Advertisements

विज्ञान प्रदर्शनी में‌ छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

डीजे न्यूज, झरिया(धनबाद): रेलवे गर्ल्स हाई स्कूल भागा में सोमवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। है। प्रदर्शनी का उदघाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा ने फीता काट कर किया । उन्होंने कहा की गत वर्ष स्कूल की छात्राओं ने झरखंड में आयोजित इंस्पायर अवार्ड में दूसरा स्थान प्राप्त कर जिला का नाम रौशन किया था। इस बार उम्मीद है की प्रथम स्थान प्राप्त कर पूरे प्रदेश में अपना परचम लहराएगी।
विधायक प्रतिनिधि  केडी पाण्डेय ने कहा की विद्यालय में पठन पाठन एवं खेल कूद की सामग्री की कोई भी कमी नहीं होने दी जायेगी।
राज इंटर स्कूल के प्रभारी राहत हुसैन ने कहा  की पूरे क्षेत्र में यही एक मात्र बिद्यालय में जहा पर छात्राओं की संख्या अधिक है। वह हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करती हैं।
स्कूल के प्रिंसिपल पीके चौधरी ने सभी आगन्तुकों का स्वागत कर छात्राओ की मेहनत की प्रशंसा की है।

मौके पर एस एम सी अध्यक्ष क्षमा चटर्जी, बीपीओ एस के झा सहित सभी बीपीओ मौजूद थे।।

प्रदर्शनी में कक्ष 6 से 10 वी तक के 50 छात्राओ ने भाग लिया, जिन्होंने 25 मॉडल बनाया है।
मॉडल में पर्यावरण को संतुलित करने की तरकीब, रोटी मेकर, चावल बनाने का बर्तन,‌‌ हाड्रोलिक ब्रिज, आदि शामिल हैं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top