Advertisements





विज्ञान प्रदर्शनी में 50 बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, सोनाक्षी और दिनेश रहे अव्वल
डीजे न्यूज, पीरटांड़, गिरिडीह : प्रखंड शिक्षा कार्यालय में शुक्रवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें प्रखंड के मध्य विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया। कुल 50 बच्चों ने इसमें भाग लिया और अपनी-अपनी प्रदर्शनी दिखाई। जिसमें तीन बच्चों का जिला स्तर के लिए चयन भी किया गया है।
विज्ञान प्रदर्शनी में सोनाक्षी कुमारी मध्य विद्यालय खुखरा प्रथम व क्विज में दिनेश कुमार महतो उत्क्रमित उच्च विद्यालय पांडेडीह प्रथम आया है।
मौके पर बीपीओ बाशिल मरांडी, बीआरपी मनोज कुमार, विधान प्रसाद सिंह, हरेंद्र विश्वकर्मा, नीरज कुमार, महेंद्र प्रसाद, प्रमोद सिंह आदि लोग थे। सभी ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और भविष्य में आगे कुछ करने को प्रेरित किया।



