विज्ञान में युवाओं की भागीदारी विकसित भारत के दृष्टिकोण के अनुरूप : डॉ. इंद्रजीत कुमार

Advertisements

विज्ञान में युवाओं की भागीदारी विकसित भारत के दृष्टिकोण के अनुरूप : डॉ. इंद्रजीत कुमार

 

डिग्री कॉलेज टुंडी में मनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

डीजे न्यूज,

टुंडी, धनबाद : डिग्री कॉलेज, टुंडी में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर एक विचारशील कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. इंद्रजीत कुमार ने की। इस अवसर पर जाताखूंटी पंचायत की मुखिया आशा मुर्मू उपस्थित हुईं।

 

विज्ञान में जिज्ञासा और नवाचार को प्रोत्साहित करने का संदेश

डॉ. प्रीतम कुमार सिंह ने बीज भाषण में डॉ. रमन की अभूतपूर्व उपलब्धियों और आधुनिक समाज के निर्माण में विज्ञान की भूमिका पर प्रकाश डाला। प्रो. अविनाश कुमार ने विज्ञान में जिज्ञासा के महत्व और वैज्ञानिक प्रगति में इसकी भूमिका पर विस्तृत चर्चा की। पंचम सत्र के छात्र ऋतेश ठाकुर ने एक सोलर पैनल का मॉडल प्रस्तुत किया जो वेस्ट मटेरियल द्वारा इलेक्ट्रिसिटी के उत्पादन पर आधारित था।

छात्रों को विज्ञान के क्षेत्र में बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया

मुख्य अतिथि जाताखुटी पंचायत की मुखिया श्रीमती आशा मुर्मू ने भी अपने भाषण द्वारा विद्यार्थियों को विज्ञान के क्षेत्र में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। प्राचार्य डॉ. इंद्रजीत कुमार ने छात्रों की सक्रिय भागीदारी की सराहना की और राष्ट्र निर्माण में वैज्ञानिक दृष्टिकोण के महत्व को रेखांकित किया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top