विद्युत सब स्टेशन का केबल ब्लास्ट, जलापूर्ति बाधित

Advertisements

विद्युत सब स्टेशन का केबल ब्लास्ट, जलापूर्ति बाधित
डीजे न्यूज, झरिया, धनबाद:
जामाडोबा जल संयंत्र केन्द्र स्थित विद्युत सब स्टेशन का केबल ब्लास्ट हो जाने के चलते बिजली की आपूर्ति ठप हो गया है। परिणामस्वरूप रविवार को झरिया एवं आस पास के क्षेत्रों में जलापूर्ति बाधित है।
जल भंडारण गृह 9 एवं 12 में जल भंडारण रविवार को नही हो सका।
समस्याओं से जूझ रहा है केंद्र
झरिया एवं आस पास की 6 लाख की आबादी को जलापूर्ति का एक मात्र स्रोत जामाडोबा जल संयंत्र केन्द्र है। केंद्र में आये दिन कोई ना कोई गड़बड़ी रहती हैं। कभी बिजली आपूर्ति ठप, दामोदर नदी में बाढ़ आने के बाद इंटेक वाल्व में जलकुंभी फंस जाना तो कभी इंटेक वाल्व में तकनीकी खराबी आ जाना शामिल है।
केन्द्र के अधिकारी आशुतोष राणा ने बताया कि रविवार सुबह केबल ब्लास्ट कर गया है। मजदूर केबल बनाने में जुट गए हैं। देर रात पानी की आपूर्ति की जायेगी।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top