विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से तीन मवेशियों की मौत मुआवजा की मांग को ले बरोरा एरिया कार्यालय पहुंचे पीड़ित

Advertisements

विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से तीन मवेशियों की मौत

मुआवजा की मांग को ले बरोरा एरिया कार्यालय पहुंचे पीड़ित

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद):
बरोरा थाना अंतर्गत बीसीसीएल की बंद पड़ी निको प्लांट के समीप गुरुवार रात बिजली प्रवाहित तार की चपेट में आने से तीन मवेशियों की मौत हो गयी। घटना को लेकर के मवेशी मालिक राज कुमार यादव ने बीसीसीएल के ऊपर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया है। शुक्रवार को मुराईडीह कॉलोनी व आसपास यादव परिवार के लोग बीसीसीएल बरोरा क्षेत्र के जीएम से मिलकर मुआवजा की मांग करने लगे। कई दौर की वार्ता हुई, लेकिन कोई ठोस परिणाम नहीं आया।  समाचार लिखे जाने तक यादव समाज के लोग बरोरा क्षेत्रीय कार्यालय में डटे हुए हैं। मवेशी मालिक राज कुमार यादव ने बताया की मवेशियों की मौत से लाखों रूपये का नुकसान हुआ है। बीसीसीएल प्रबंधन के बिजली विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है ।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top