विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन के लिए तैयार किया सरल व आसान टीएलएम

Advertisements

विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन के लिए तैयार किया सरल व आसान टीएलएम

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): उत्क्रमित उच्च विद्यालय डागेपाड़ा में शुक्रवार को एफएलएन मेला का आयोजन किया गया। स्कूल प्रांगण में छात्र-छात्राओं के ज्ञानवर्धन हेतु सरल एवं आसान टीएलएम तैयार किया गया था। वही भाषा, गणित, विज्ञान आदि विषयों के कई स्टाल लगाए गए थे। कार्यक्रम में मुखिया गणेश महतो, उप प्रमुख आशा देवी, स्वप्न कुमार महतो, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष रूपेश भंडारी, प्रधानाचार्य कृष्ण प्रसाद, मोहम्मद कलीम, राजन कुमार मंडल, मंटू मोहन रवानी, दिलीप रजक, कंचन केसरी, ममता कुमारी, विनीता कुमारी, रजनी ठाकुर, गौतम भंडारी, पूनम कुमारी, रानी देवी, वसंती देवी, दीपाली धीवर, दयामय सहीस समेत काफी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top