Advertisements




विधिक सहायता सेवाओं से कराया अवगत

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद):जिला विधिक सेवा प्राधिकार धनबाद की ओर से शनिवार को बिरसिंहपुर एवं शिवपुर गांव के आदिवासी टोला में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मौजूद अधिकार मित्रों ने विधिक सहायता सेवाओं की जानकारी लोगों को दी। बालश्रम, बाल विवाह, डायन बिसाही, नशाखुरानी जैसे कुरीतियों से दूर रहने के अलावा स्पॉन्सरशिप योजना, साथी योजना, मेडिकल हेल्प डेस्क, घरेलू हिंसा, दिव्यांग प्रमाण पत्र, रोड एक्सीडेंट आदि पर मिलने वाले मुआवजा समेत अन्य सुविधाओं के बारे में लोगों को विस्तृत जानकारियां दी गई ।इस अवसर पर अधिकार मित्र एजाज अहमद, जगदीश रजक, उमाशंकर मंडल आदि थे।




