विधायकों के मार्गदर्शन में जनहित कार्यों को नई गति देने की प्रतिबद्धता : देवघर उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा

Advertisements

विधायकों के मार्गदर्शन में जनहित कार्यों को नई गति देने की प्रतिबद्धता : देवघर उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा
डीजे न्यूज, देवघर : झारखंड विधानसभा की याचिका समिति के सदस्यों के देवघर आगमन पर जिला प्रशासन की ओर से गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा एवं पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार ने बुधवार को समिति के सदस्यों से भेंट कर उन्हें बुके प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर विधायक मांडू निर्मल महतो, विधायक बगोदर नागेंद्र महतो, तथा विधायक सारठ उदय शंकर सिंह उपस्थित रहे। मुलाकात के दौरान देवघर जिले में चल रहे विकास कार्यों, जनकल्याण योजनाओं एवं सुरक्षा व्यवस्था पर सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई।

उपायुक्त ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के मार्गदर्शन में प्रशासन जनसेवा को और अधिक सशक्त रूप से आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। मौके पर प्रशासनिक पारदर्शिता, सहयोग और सुशासन की भावना स्पष्ट रूप से झलकी।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top