
विधायक शत्रुघ्न पहुंचे हैदराबाद, पूर्व विधायक इंद्रजीत के स्वास्थ्य की ली जानकारी
डीजे न्यूज, कतरास (धनबाद): विधायक शत्रुघ्न महतो शनिवार को हैदराबाद स्थित सुविटास रीहेबिलिटेशन सेंटर पहुंचे। जहां उन्होंने यहां इलाजरत सिंदरी के पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस क्रम में विधायक शत्रुघ्न ने चिकित्सकों से भेंट की और पूर्व विधायक के स्वस्थ्य व इलाज के बाबत आवश्यक जानकारी हासिल की। उन्होंने पूर्व विधायक के परिजनों से भी भेंट कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि पार्टी और क्षेत्र की जनता उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रही है। इस दौरान विधायक ने सेंटर में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं का भी जायजा लिया और डॉक्टरों से उनके इलाज की पूरी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने आश्वासन दिया कि हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा ताकि पूर्व विधायक जल्द स्वस्थ होकर वापस लौट सकें।