



विधायक शत्रुघ्न ने स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

पंचायत में ही मिलेगा स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ: विधायक शत्रुघ्न
डीजे न्यूज, सिजुआ(धनबाद): अब कंचनपुर, कुमारजोरी तथा मलकेरा दक्षिण पंचायत के ग्रामीणों को अपने पंचायत में ही स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिलेगा। उक्त पंचायतों में स्वास्थ्य उपकेंद्र की सुविधा नहीं है। इसलिए उक्त तीनों पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन का निर्माण कराया जाएगा।
बाघमारा विधायक शत्रुग्घ महतो ने शनिवार को कंचनपुर, कुमारजोरी तथा मलकेरा दक्षिण पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। विधायक ने कहा कि ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधा के लिए दूर दराज भटकना नहीं पड़ेगा। पंचायत के उप केंद्र में ही सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।
बता दें कि पंचायतों में बनने वाले एक स्वास्थ्य उपकेंद्र की लागत 55, 50, 000( पचपन लाख पचास हजार) रुपए है।
मौके पर पंचायतों के मुखिया, जिप सदस्य आरती देवी, जिप प्रतिनिधि जितेश रजवार, सिनिडीह मंडल भाजपा अध्यक्ष सोनू श्रीवास्तव, सुकुमार चटर्जी, मलय सरकार आदि थे।




