विधायक शत्रुघ्न महतो ने महुदा के कुमारडीह में किया कंबल वितरण

Advertisements

विधायक शत्रुघ्न महतो ने महुदा के कुमारडीह में किया कंबल वितरण

डीजे न्यूज, महुदा(धनबाद) : बाघमारा प्रखंड अंतर्गत हाथुडीह पंचायत के कुमारडीह गांव में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए।

कंबल वितरण के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए विधायक शत्रुघ्न महतो ने कहा कि ठंड के मौसम में जरूरतमंदों, विशेषकर बेघर, बुजुर्ग और गरीब लोगों को सर्दी से बचाना, उन्हें गर्मी और आराम देना तथा ठंड से होने वाली बीमारियों से सुरक्षित रखना इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि कड़ाके की ठंड में इस तरह का कार्य एक मानवीय पहल है, जो सहानुभूति और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना को दर्शाता है।

कार्यक्रम के दौरान विधायक ने ग्रामीणों की मूलभूत समस्याओं को भी गंभीरता से सुना और हर संभव मदद करने का भरोसा दिया। कार्यक्रम का संचालन राजकुमार बाउरी ने किया। मौके पर पंचायत के सैकड़ों ग्रामीण महिला एवं पुरुष उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top